फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने दो घंटे पूछताछ कर जेल भेजे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। सहारनपुर के ब्रांड की शराब हरियाणा से लखनऊ ले जाते हुए पकड़े गए आरोपियों से बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने दो घंटे पूछताछ की। टीम को इससे पुख्ता जानकारियां मिली हैं जिससे आगे बड़ा गिरोह पकड़ा जा सकता है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसओ सौरभ कुमार ने अपनी टीम के साथ मंगलवार शाम एक डीसीएम पकड़ी थी। इसमें चारों तरफ से भूसी के कट्टे लगाकर अंदर देसी शराब की 400 पेटियों में 18 हजार क्वार्टर भरे थे। इन पर सहारनपुर की एक फैक्ट्री का होलोग्राम व सील लगी थी। जब आबकारी इंस्पेक्टर चमन सिंह को जांच के लिए बुलाया तो उसमें बैच नंबर न होने पर उसे फर्जी पैकिंग माना गया। पुलिस ने संदिग्ध मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेश कुमार त्यागी अपनी टीम के साथ थाना हाफिजगंज पहुंचे। उन्होंने पकडे़ गए दोनो आरोपियों से दो घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो इसमें उन्हें नकली शराब व इसकी सप्लाई करने वाले गिरोह का पता चला। गिरोह के तार पानीपत हरियाणा से जुडे़ बताए जा रहे हैं। लंबे समय से उत्तरप्रदेश व हरियाणा में अलग-अलग ब्रांड से शराब पहुंचाने के बारे में पता चला है। क्राइम बांच भी इस गिरोह को पकड़ने की योजना बना रही है। इधर हाफिजगंज पुलिस ने भी टीमें बनाकर इस गिरोह में लिप्त लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि पकड़ी गयी शराब जानलेवा है या नहीं इसकी जांच को पेटियों से नमूना लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुरादाबाद भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें