देवी की अभद्र तस्वीर वायरल करने वाला फैज भी गिरफ्तार
प्रेमनगर पुलिस ने शावेज को हंगामे के फौरन बाद पकड़ा था
फैजी पर ग्रुप एडमिन होने और तस्वीर वायरल करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। देवी की अभद्र तस्वीर व्हाट्सऐप पर वायरल करने के प्रकरण में पुलिस ने मंगलवार को ग्रुप एडमिन फैज को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर सोमवार को बानखाना से प्रेमनगर थाने तक हंगामा होने के बाद पुलिस ने ग्रुप के दूसरे एडमिन और फोटो वायरल करने के आरोपी शावेज को फौरन बाद गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार को शावेज को जेल भी भेज दिया।
देवी की अश्लील तस्वीर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के सोमवार शाम को हंगामा करने से बानखाना में तनाव हो गया था। बानखाना के रहने वाले सुशील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बानखाना के नाम से एक व्हाट्सऐप ग्रुप में सोमवार को एक व्यक्ति ने देवी की अभद्र तस्वीर पोस्ट की। इसके बाद पुलिस ने ग्रुप के एडमिन शावेज को पकड़ा और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने ग्रुप में शेयर करने वाले फैज की तलाश शुरू की। उसे मंगलवार को घर पर दबिश देकर पकड़ लिया गया।