फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह-योगी के सम्मेलन से लौट रहे भाजपाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास (अलीगढ़)। बुधवार को अलीगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित बूथ स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के बाद बरेली लौट रहे भाजपाइयों की कार सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इसमें भाजपा के छह नेता घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से इगलास की सीएचसी भेजा गया। रात करीब 11 बजे सभी घायल बरेली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बरेली के कटरा चांद खां निवासी पार्षद दल के नेता छंगामल मौर्य, पूर्व पार्षद अजय रत्नाकर, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महामंत्री राजबहादुर सक्सेना, महामंत्री अरुण कश्यप, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अजय बर्मन और होरीलाल कार से अलीगढ़ में आयोजित बूथ स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने गए थे। अजय रत्नाकर के अनुसार लौटते वक्त वह भटककर इगलास के रास्ते पर पहुंच गए। तेहरा गांव के पास कार अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में सभी भाजपाई घायल हो गए।

परेशान परिजनों को पदाधिकारियों ने दिया हौसला
घायल अजय रत्नाकर के अनुसार गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। कार में बैठे सभी नेता लगातार सफर कर रहे थे। वहीं भाजपा नेताओं की कार हादसे का शिकार होने की खबर आने के बाद महानगर इकाई समेत सभी नेताओं ने खोज खबर लेना शुरू किया। उनके परिवारों को भी जानकारी दी गई। हादसे की खबर सुनकर नेताओं के परिवार के लोग परेशान हो गए। वह लोग अलीगढ़ जाने के लिए निकल रहे थे, लेकिन भाजपा पदाधिकारियों ने घायलों के परिजनों को उनके सकुशल होने का आश्वस्त किया। जानकारी के मुताबिक घायलों दूसरी गाड़ियों में बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें