फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरीन आने लगे, अब कुतुबखाना पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ताजुश्शरीया अजहरी मियां के उर्स चेहल्लुम को लेकर रूट डायवर्जन लागू हो गया है। इसके तहत बृहस्पतिवार शाम तक कोहाड़ापीर से कुतुबखाना, कुतुबखाना से खलील तिराहा, खलील तिराहा से कोतवाली और चौपुला चौराहा से कुतुबखाना के बीच सिर्फ दोपहिया वाहन ही चलेंगे। मिनी बाईपास तिराहे से चौपुला चौराहे की ओर बसें और भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। इसी तरह रामगंगा तिराहे से चौपुला चौराहे की ओर भारी वाहन नहीं आ जा सकेंगे। भीड़ का दबाव बढ़ा तो श्यामगंज चौराहे से बरेली कॉलेज के बीच भी चार पहिया और भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। नरियावल, बीसलपुर चौराहा, बुखार मोड़ से भी भारी वाहन डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन


एलआईयू ले रही खतरे की टोह, दो शिफ्ट में रहेगी ड्यूटी
सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिसबल तैनात किया गया है। सीओ द्वितीय अशोक मीना ने बताया कि बाहर से फोर्स मंगा लिया गया है। एलआईयू की टीम सक्रिय है। वहीं दो शिफ्ट में पुलिसबल ड्यूटी पर है। ड्यूटी चार्ट भी जारी कर दिया गया है। धर्मस्थलों के पास भी पुलिसबल तैनात रखा गया है। खासतौर पर इस्लामिया ग्राउंड पर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


यहां रहेगी पार्किंग
- सेटेलाइट तिराहे से आने वाले जायरीन की पार्किंग बिशप मंडल इंटर कॉलेज ग्राउंड में होगी।
- रामपुर, बदायूं और नैनीताल से आने वाले भारी वाहन रेलवे स्टेशन माल गोदाम पर खड़े किए जाएंगे।
- रामपुर, बदायूं और नैनीताल से आने वाले मध्यम वाहन रेलवे मनोरंजन सदन, जीआईसी ग्राउंड और डीएवी ग्राउंड में खड़े होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें