फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे की खबर पर रोका ट्रक, लिख गया लूट का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेली।
विज्ञापन

अहलादपुर में रोड होल्डअप करने के आरोपी फाइनेंस कंपनी के पदाधिकारी निकले। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें हाईवे पर एक बाइक वाले ने बताया था कि एक ट्रक हादसा करके भाग रहा है। उनके पास जाइलो और बोलेरा गाड़ियां थी, उन्होंने दौड़ाकर ट्रक को पकड़ लिया था। आरोप है कि चालक कुलवंत सिंह तलवार लेकर उन पर हमलावर हो गया। इससे एक पदाधिकारी के हाथ पर चोट भी पहुंची है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बुधवार शाम को इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि पंजाब के मेहंदीपुर निवासी कुलवंत सिंह और उनके हेल्पर रोशन सिंह के साथ मारपीट और लूटपाट की गई। वह फरीदपुर से सामान लोड करके रिछा की तरफ जा रहे थे। आरोप था कि अहलादपुर में एक जाइलो और बोलेरो गाड़ी में सवार लोगों ने ट्रक के मालिक कुलवंत सिंह से ट्रक के कागज और सामान की बिल्टी मांगकर ट्रक की तलाशी ली थी। यह भी कहा गया कि कुलवंत को थाने ले जाने की बात कहकर गाड़ी में डाल लिया और चालक रोशन सिंह के साथ ट्रक को लेकर एक तरफ चल पड़े। उन्हें कुछ देर बाद अहलादपुर चौकी पर लाया गया, लेकिन इस दौरान रोशन सिंह की पिटाई कर 10 हजार रुपये लूट लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जब जांच शुरू कि तो गाड़ी सवार लोग बदमाश नहीं, बल्कि फाइनेंस कंपनी के पदाधिकारी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें