फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मिलक के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

उत्तराखंड के किच्छा में शादी समारोह में जा रहे मिलक के बाइक सवार युवक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मिलक (रामपुर) के गांव खेड़ा निवासी 26 वर्षीय सुनील रविवार रात बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से उत्तराखंड के किच्छा जा रहा था। तभी शीशगढ़ रोड पर शाही के गांव गौटिया के पास रात साढ़े आठ बजे उसकी बाइक को तेज गति से आई पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने रात में ही दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद यहां पहुंचे परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें