फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज ने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

ढाई करोड़ के सोने के लूट के मास्टर माइंड और सराफ के नौकर मनोज ने पुलिस को गच्चा देकर शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि जनपद में पुलिस उसको ढूंढती फिर रही थी। एक बार फिर बदमाश के सरेंडर से पुलिस की किरकिरी हुई है। अब पुलिस बाकी फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं जल्द फतेहगंज पूर्वी पुलिस कोर्र्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल करेगी।
नेशनल हाईवे पर पांच बदमाशों ने सराफ प्रदीप अग्रवाल और महेंद्र महरोत्रा का आठ किलो सोना लूट लिया था। जिसकी कीमत ढाई करोड़ आंकी गई थी। क्राइम ब्रांच ने किला के एक होटल से पीछा करके बदमाशों को गिरफ्तार करके सोना बरामद करवा लिया था। लेकिन इस घटना के मास्टर माइंड प्रदीप अग्रवाल के नौकर मनोज को नहीं पकड़ सकी थी। शनिवार को मनोज करीब आठ से दस लोगों के बीच में बचता हुआ कोर्ट में पेश हो गया। जबकि इस केस के विवेचक पीडी रत्नाकर इस दौरान कोर्ट परिसर में ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लेगी एनबीडब्लू वारंट
पुलिस ने इस मामले में सोनू उर्फ सरबजीत, प्रदीप कोहली, सचिन, वीरेंद्र, देव प्रकाश और सराफ के नौकर शत्रुघन को जेल भेजा था। जबकि लूट में शामिल अरुण और संतोष पुलिस के पंजे से बाहर चल रहे हैं। उनके खिलाफ एनबीडब्लू वारंट लेने की तैयारी में पुलिस है। पुलिस अब कुर्की की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें