फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उघैती में देवर-भाभी से जेवर और बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात संभल से लौट रहे देवर भाभी को हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया। चाकू लगने से घायल देवर बदमाशों की बाइक लेकर भाग आया।
विज्ञापन

वाकया रात करीब साढ़े नौ बजे का है। उघैती निवासी सुखवीर भाभी को लेकर संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के गांव कैल गढ़ी से बाइक से लौट रहे थे। गांव से पहले सोहरा खंडवा मार्ग पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, न रुकता देख बदमाशों ने सुखवीर पर चाकू से वार किया। सुखवीर के हाथ में चाकू लगने से वह गिर पड़े। बाइक के साथ भाभी भी गिर पड़ीं। सुखवीर ने लपककर बदमाशों की स्टार्ट बाइक लेकर फर्राटा भर दिया।
सुखवीर ने पास के भट्ठे पर बाइक खड़ी की। यहां के मजदूरों को साथ लेकर आया, तब तक बदमाश भाभी के जेवर और सुखवीर की बाइक लूटकर भाग चुके थे। भाभी सकुशल थीं। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा मौके पर पहुंच गए। देर रात पुलिस ने मौके पर कांबिंग की पर नतीजा न निकला। सुखवीर के हाथ से खून निकल रहा था तो उन्हें उपचार को भेज दिया। बदमाशों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। लग रहा था कि वह भी चोरी या लूट की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें