बरेली। क्राइम ब्रांच का दो युवकों ने सराफा कारीगर को धमकाकर बीस हजार रुपये वसूल कर लिए। अब युवकों ने 40 हजार रुपये की डिमांड रख दी, न देने पर जान से मारने की धमकी दी। भयभीत कारीगर ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार की है।
नाना साहेग गाडे की आलमगीरी गंज में नाना साहेब मराठा के नाम से सोने चांदी की गलाई और मशीनों द्वारा सोने की टेस्टिंग करता है। उसने बताया कि पांच-छह महीने पहले गैर धर्म के दो युवक उनके पास आए। उन्होंने डरा धमकाकर बीस हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद कई बार रुपये लेने के लिए फोन आए। 24 जनवरी को एक धमकी भरा फोन आया कि चालीस हजार रुपये नहीं दिए तो जान से मार दूंगा। सोमवार को भयभीत व्यापारी एसएसपी से मिला। उसने एसएसपी को युवकों के फोन नंबर दिए। नाना साहेब गाडे ने जान का खतरा बताते हुए युवकों पर कार्रवाई की गुहार की है।