फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवारों को कार में डाल ले गए, अपहरण का हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंगलवार रात स्कूटी सवार दो युवकों को कार सवार लोग कार में डाल ले गए। इससे अपहरण का खासा हल्ला मच गया। पुलिस मौके पर जांच करने आई तो कथित अपहृत युवक खुद ही लौट आए। बारादरी थाने के बंद कमरे में उनसे पूछताछ कर रही पुलिस गुडवर्क की कहानी बनाने की जुगत में थी।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे सेटेलाइट चौराहे से आगे मौर्य ढाबा के पास ये घटना हुई। बिना नंबर की नई स्कूटी पर सवार दो युवक चौराहे से पीलीभीत रोड पर जा रहे थे। तभी पीछे से दो कार आईं और एक कार ने स्कूटी को साइड मारकर गिरा दिया। इन कारों से लड़के निकले और स्कूटी सवार दोनों को उठाकर एक कार में डाल लिया। इनकी स्कूटी साइड में चाबी लगी ही खड़ी कर दी और कार लेकर चले गए। घटना के बाद अपहरण का शोर मच गया। किसी ने यूपी 100 तो किसी ने एसएसपी आवास पर कॉल करके अपहरण की सूचना दे दी। जगतपुर चौकी प्रभारी रमेश शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्कूटी पर नंबर नहीं था जिसकी वजह से मालिक का पता लगना मुश्किल था। स्कूटी की डिकी देखी तो उसमें कुछ नंबर लिखी पर्चियां मिलीं। आधा घंटे तक पुलिस आसपास होटल वालों से बात कर हकीकत जानने में लगी रही। तभी पीलीभीत दिशा से दो लड़के आकर यहां रुके। ये पसीने से तरबतर और घबराए हुए थे। इन्होंने बताया कि स्कूटी उनकी है। कुछ लोगों के नाम लिए जो उन्हें कार में डालकर ले गए। इनमें से एक ने सिर की चोट दिखाकर बताया कि वे उन्हें जान से ही मार देते, नसीब से बच गए हैं। पुलिस ने बिना देर किए इन्हें गाड़ी में बैठाया और थाने ले आई। यहां इनसे बंद कमरे में पूछताछ की जा रही थी। यह तय था कि दोनों पक्ष एकदूसरे को जानते हैं पर इस तरह उठा ले जाने की वजह को लेकर पूछताछ हो रही थी। दोनों युवक सैलानी के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें