फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 212 करोड़ से बिछेगी 173 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उम्र पूरी कर चुकी शहर की जर्जर सीवर लाइन को बदलने की कवायद शुरू हो चुकी है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में शहर को 173 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन के लिए 212.20 करोड़ की मंजूरी दी गई है। अब जल निगम अफसर काम शुरू कराने के लिए शासनादेश आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में अमृत योजना के तहत बरेली में सीवर लाइन के लिए 212.20 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस राशि से शहर में 173 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी, जिससे 31,482 घरों को कनेक्शन दिए जाएंगे। यह पाइपलाइन ईसाइयों की पुलिया से बियावानी कोठी होकर चौपुला, ईसाइयों की पुलिया से श्यामगंज होकर चौपुला, मुख्य डाकघर से स्टेशन होकर चौपुला, स्टेट बैंक कालोनी से जसोली फाटक होकर प्रस्तावित मुख्य सीवर लाइन में जुड़कर सरायतल्फी में निमार्णाधीन एसटीपी तक पहुंचेगी। बैठक में मंजूरी के बाद अब शासनादेश जारी होने का इंतजार है, जिसके मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मुख्य सीवर लाइन का काम अगले माह होगा शुरू
इससे पूर्व 54.85 करोड़ की लागत से मुख्य सीवर का प्रोजेक्ट भी स्वीकृत हो चुका है। इसके तहत ईसाइयों की पुलिया से बियावानी कोठी, चौकी चौराहा, चौपुला, श्यामगंज, मुख्य डाकघर, जसोली फाटक होकर सराय तल्फी तक मुख्य सीवर लाइन बिछाई जाएगी। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का काम अगस्त से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें