फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर थाने में घुसी भीड़ पर हमले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बच्चे से गंदी हरकत के मामले में रविवार रात सुभाषनगर थाने में घुसी भीड़ ने नारेबाजी कर पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की की थी। इस मामले में अधिकारियों के निर्देश पर दिन भर चले मंथन के बाद देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 18 नामजद समेत 93 के खिलाफ पुलिस पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वीडियो देखकर आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक व्यापारी का दस वर्षीय बेटा गुरुद्वारे से लौट रहा था। आरोप है कि गली में मिले किशोर को वह बैटरी उठवाने के बहाने अपने घर में ले गया। वहां अश्लील हरकत करने की कोशिश की तो बच्चा भाग आया। इसके बाद बच्चे के परिजन ने भीड़ के साथ घर में घुसकर आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। वे लोग उसे थाने लेकर पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट में टालमटोल कर इंतजार कराया। इसके बाद पीछे से और भीड़ आ गई फिर थाने में जमकर हंगामा किया। दरोगा गजेंद्र सिंह व पुलिसकर्मियों से जमकर धक्कामुक्की और अभद्रता की गई। पौन घंटे तक थाने में अफरातफरी का माहौल रहने के बाद रिपोर्ट लिखने पर भीड़ शांत हुई। थाने में हुई घटना के लोगों ने फोटो और वीडियो बना लिए। यह वायरल हुए तो सोमवार को डीआईजी और एसएसपी ने रिपोर्ट के आदेश दिए। इसके बाद एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी को तलब कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद सुभाषनगर थाने में दरोगा गजेंद्र सिंह की ओर से 18 नामजद समेत 93 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

आरोपी की मां ने साजिश बताकर की शिकायत
बच्चे से गंदी हरकत का आरोपी सोलह साल का किशोर निकला। इस आधार पर उसे किशोर सदन भेज दिया गया। आरोपी की मां ने सोमवार सुबह एसएसपी से मिलकर अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए उसके खिलाफ दर्ज मामला खत्म कराने और दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि, पड़ोस के दो युवक नशे का धंधा करते हैं। उनके बेटे को इसकी जानकारी हो गई थी और वह शिकायत की बात कह रहा था। इसी वजह से दोनों उसे रात करीब नौ बजे बहाने से घर से बुला ले गए और उसकी हत्या की कोशिश की। भीड़ को भी उसके खिलाफ भड़का दिया। पुलिस की वजह से उनका बेटा बच गया।
विज्ञापन


इनको किया नामजद
दरोगा गजेंद्र सिंह की ओर से गुरप्रीत उर्फ गोली, सोनू सिंह, रतन का बेटा, हरजीत सिंह, गुरुविंदर सिंह, रवि, सुरजीत सिंह, कमलदीप सिंह, हरमीत सिंह, जसवीर सिंह, कुलविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, गुरमल सिंह, परमजीत सिंह व चरनजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। इसमें मारपीट, अभद्रता, सरकारी काम में बाधा डालने और बलवा की धाराएं लगाई गई हैं।

बच्चे से गलत हरकत के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसके बाद भी थाना परिसर में हंगामा और पुलिस से अभद्रता की गई। कुछ लोगों को नामजद करके बाकी भीड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो देखकर बाकी लोग भी नामजद किए जाएंगे। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें