बरेली। दहेज न मिलने पर एक युवक अपनी पत्नी का वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। इसके चलते पति व अन्य ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी करीब सात महीने पहले क्षेत्र के ही रिजवान उर्फ गुड्डा से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक शादी के बाद ससुराली उससे दहेज में एक कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उससे मारपीट करते थे। आरोप है कि मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर पर रिजवान ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। बताया कि उनके देवर ने भी उससे दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसके चलते ससुरालियों ने उसे मारपीट कर बेघर कर दिया।