फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजियापुर में मकान में हो रही थी गोकशी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी पुलिस ने हजियापुर में खजूर वाली मस्जिद के पास एक मकान से गोकशी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को पांच क्विंटल से ज्यादा गोमांस बरामद हुआ। तीन आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज रामेश्वर सिंह का कहना है कि हजियापुर खजूर वाली मस्जिद के पास एक मकान में गोवंशीय पशुओं को काटा जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर मोहम्मद जिलानी के घर पर दबिश दी और यहां से दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में मोहम्मद जिलानी का लड़का आजम और एक अन्य नाजिम शामिल है। जबकि जिलानी और उसका एक अन्य पुत्र कासम, नाजिम का पिता रफीक भाग गए। फरार हैं। मौके से पुलिस को एक कुल्हाड़ी समेत गोकशी करने का सामान, एक मृत गाय, दो गोवंशीय पशुओं के कंकाल और पांच से छह कुंतल गोवंशीय मांस बरामद मिला। बताया जा रहा है कि हजियापुर में इस मकान में कई दिनों से गोकशी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें