फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोर्ट ने फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम को गिरफ्तार करने का दिया आदेश

Fri, 17 Nov 2023 05:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

एक मामले में साक्ष्य के लिए पेश न होने पर कोर्ट ने फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बरेली के फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम संतोष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाने की राज्य बनाम पुष्पेंद्र उर्फ धीरपाल आदि की पत्रावली अदालत में साक्ष्य के लिए लंबित हैं। सभी गवाहों के बयान हो चुके हैं। उन दिनों वहां तैनात रहे इंस्पेक्टर संतोष कुमार अब फरीदपुर थाने में इंस्पेक्टर क्राइम पद पर तैनात हैं। कोर्ट ने संतोष को गवाही के लिए छह, आठ और दस नवंबर को समन और गैर जमानती वारंट जारी किए। 

इसके बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हुए। अदालत ने इसे न्यायालय की अवमानना मानते हुए एसएसपी बरेली को फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम संतोष कुमार को 18 नवंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें