बहेड़ी। पालिका की टीम ने नैनीताल रोड स्थित केसर चीनी मिल को दी गई लीज की जमीन पर बन रहे शॉपिंग काॅम्पलेक्स के निर्माण पर रोक लगा दी है। इस दौरान टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया और वीडियो आदि बनाए। अब नगर पालिका प्रशासन शासन को रिपोर्ट बनाकर भेजेगा।
नैनीताल रोड पर केसर चीनी मिल को दी गई लीज की जमीन पर काफी लंबे समय से शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है। तीन शॉपिंग कॉम्पेलक्स बन कर तैयार भी हो भी चुके हैं। इसमें से कुछ दुकान बेची भी जा चुकी है। नगर पालिका परिसर में अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष की मौजूदगी में एक बैठक हुई, जिसमें एक टीम बनाई गई।
टीम में नगर पालिका के जेई निर्माण जितेंद्र गंगवार, जेई जल के अलावा पालिका के अन्य कर्मचारी और कस्बे के कुछ लोगों को जोड़ा गया है। टीम ने मौके पर जाकर सर्वे किया, वीडियो बनाई और फोटो खींची। टीम ने बताया कि शॉपिंग कॉम्पलेक्स का नक्शा पास नहीं है। मानक अनुरूप न होने के चलते इसके निर्माण पर रोक लगाई गई है। अब इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। शासन के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। संवाद