अरुण मूल रूप से अमरोहा जिले के थाना धनौरा के गांव फौलादपुर के निवासी थे। वह वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से लौटकर सिपाही ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया था। फिर अपने कमरे में इंसास राइफल से सिर में गोली मार ली।
सिपाही अरुण यादव ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसका पता नहीं चल सकता है। आत्महत्या की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिवार को सूचना दी गई। देर रात सिपाही के परिजन पहुंच गए।