फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरातघर के कर्मचारी की नौ वर्षीय बेटी से हलवाई ने की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 01 Dec 2023 01:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक बरातघर में काम करने आए हलवाई ने नौ साल की बच्ची से छेड़खानी कर दी। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में हलवाई ने बरातघर कर्मचारी की नौ वर्षीय बच्ची को गलत नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी के एक मंदिर में बने बरातघर में कर्मचारी परिवार के साथ रहता है। कर्मचारी की नौ वर्षीय बेटी बरातघर के बगीचे में खेल रही थी। तभी वहां काम करने आए हलवाई ने उसे चीज दिलाने का लालच दिया और बालिका से बात करने लगा। आरोप है कि हलवाई ने बालिका का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी की। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: कंडक्टर ने मजदूर को चलती बस से फेंका, पहिये से कुचलकर मौत; रोजी-रोटी के लिए जा रहा था जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका के शोर मचाने पर हलवाई फरार हो गया। बालिका के पिता ने हलवाई को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। वहां अन्य हलवाइयों ने उसे भगा दिया। बालिका के पिता ने बारादरी थाने में किला छावनी निवासी हलवाई मोहन सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें