पुलिस के स्तर पर न लटकें काम
किसी घटना होने से या किसी रिपोर्ट से गिनती के लोगों का जुड़ाव होता है, लेकिन पासपोर्ट सत्यापन, शस्त्र लाइसेंस, चरित्र प्रमाणपत्र जैसे कामों में लेटलतीफी या भ्रष्टाचार की शिकायत लोगों को ज्यादा परेशान करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस के स्तर पर लोगों के काम न लटकें। एसएसपी के निर्देश पर यह प्रक्रिया थानों से लेकर खुद उनके दफ्तर तक लागू की गई है ताकि हर शिकायतकर्ता को एक रिसीविंग मिले। उसकी शिकायत सही होने पर कार्रवाई हो और गलत होने पर भी उसे जांच के बाद स्पष्ट बता दिया जाए।