फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार मंत्री के आने से पूर्व गड़बड़ाईं सेवाएं

Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Communications Minister arrives Former Gdbrain Services - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सोमवार दोपहर बरेली पहुंच रहे हैं। उनके आगमन से कुछ घंटों पहले ही जिले में दूरसंचार सेवाएं अस्तव्यस्त हो गईं। डाक सेवाएं पहले से ही बदहाल हैं। संचार मंत्री के आगमन की आहट से डाक और बीएसएनएल कार्यालयों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। रात में ही सफाई पुताई शुरू हो गई।
विज्ञापन


सीन- एक
बीएसएनएल जीएम कार्यालय में रविवार सुबह स्टाफ को बुलाया गया और विभागीय बुकलेट बनाने का काम होने लगा। शाम होते ही अचानक संचार सेवाएं गड़बड़ा गईं। बेसिक से बीएसएनएल मोबाइल पर अचानक बात होनी बंद हो गई। फोन पर स्विच वन वे होने से उपभोक्ताओं के पैसे कटते रहे। शिकायत करने पर अफसर सही जवाब नहीं दे पाए। देर रात तक बीएसएनएल अफसर तकनीकी समस्या हल नहीं कर पाए।

सीन- दो
पीएमजी और प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय परिसर में सुबह होते ही रंगाई पुताई शुरू गई, लेकिन यह सफाई मंत्री के आगमन के स्वागत में नहीं थी, बल्कि मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल के स्वागत में हो रही थी। पीएमजी कार्यालय परिसर में लगा एक मात्र एटीएम बंद था। कई दिनों से एटीएम के बंद होने का कारण अफसर बता नहीं पाए। सर्किल में आधे से ज्यादा पत्रपेटिका खराब और टूटी पड़ी हैं, इससे अफसर बेखबर हैं। एसएसपी कार्यालय पर टूटी पेटिका अचानक रंगाई कर सही करा दी।
विज्ञापन


दिल्ली से बरेली तक करेंगे विंडो निरीक्षण
राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सोमवार सुबह दस बजे स्पेशल ट्रेन में दिल्ली सफदरगंज रेलवे स्टेशन से रवाना होंगे। वहां से रेलवे ट्रैक और स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए दोपहर दो बजे बरेली जंक्शन पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा बदायूं जाएंगे। वहां भाजपा की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन में भाग लेंगे। बदायूं से लौटने पर कुछ देर सर्किट हाउस में रुकेंगे। रात 11.30 बजे जंक्शन से ट्रेन नंबर 22418 महामना एक्सप्रेस में बनारस रवाना हो जाएंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें