फतेहगंज पूर्वी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पूर्वी में मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्घाटन नगर चेयरमैन संजय पाठक ने किया।
डॉ. संजीव दिवाकर ने बताया कि यह अभियान एक अप्रैल से लगातार चलेगा। इसमें आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में जानकारी देंगी। चेयरमैन संजय पाठक ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान सभी लोगों से जुड़ा है। इस अभियान को केवल स्वास्थ्य विभाग के अभियान से सीमित न रखकर सभी लोगों को एकजुट होकर जन जागरूकता करना होगा।
डॉक्टर संजीव दिवाकर ने बताया कि संचारी रोगों पर नियंत्रण रखने के लिए स्वस्थ व्यवहार को अपनाना है। इसके तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी।
इस मौके पर फार्मासिस्ट वागीश त्रिपाठी, एएनएम मधु चंद्र, एएनएम संध्या गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, रामू सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद