आंवला। घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मनौना गांव निवासी अफसाना ने बताया कि 29 मार्च की शाम आरोपी घर में घुस आए और गाली देते हुए डंडों से उनकी व देवरानी रवीना की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी युसुफ, नत्थो बेगम व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य मामले मोहल्ला किला निवासी आशीष ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने दोस्त मोनिस निवासी मोहल्ला खेड़ा के घर ईद मिलने गए थे। तभी आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर जमा हुए लोगों को देखकर आरोपी धमकी देकर चले गए। पुलिस ने आरोपी उवैस उर्फ पोका व जुबैर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद