फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉम्बिफ्लेम के चार बैच फेल, कंपनी ने वापस मंगाई

Sat, 14 May 2016 01:22 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांसीसी दवा कंपनी सनोफी अवेन्तिस की कॉम्बिफ्लेम टैबलेट के चार बैच जांच में फेल पाए जाने पर उन्हें वापस लेने के आदेश सेंट्रल ड्रग आर्गनाइजेशन स्टैंडर्ड कंट्रोलर ने दिए हैं। जांच में पाया गया है कि इस दवा का शरीर के अंदर ब्रेक डाइन होने का समय ज्यादा लग रहा है। शरीर के अंदर इस दवा को 20 मिनट के अंदर खुल जाना चाहिए लेकिन आधा घंटे से अधिक समय ले रही है।
विज्ञापन

सेंट्रल ड्रग आर्गनाइजेशन स्टैंडर्ड कंट्रोलर ने इस दवा के चार बैच को बाजार से वापस लेने के बारे में कंपनी के साथ-साथ यूपी सहित सभी प्रदेश को आदेश दिए हैं। यूपी में दवा को ट्रेस करने का नंबर आया तो निर्देशों में बैच नंबर नहीं मिला। इसलिए यूपी के ड्रग लाइसेंस एंड कंट्रोलिंग अथारिटी एके मेहरोत्रा ने सेंट्रल अथारिटी से बैच नंबर मांगे हैं। बैच नंबर मिलने के बाद ही बरेली सहित प्रदेश के सभी जिलों में फेल बैच की दवा को जब्त करने की कार्रवाई की जा सकेगी।
दर्द निवारक कॉम्बिफ्लेम टेबलेट का सभी जगह प्रचलन अधिक होने के कारण यह जानकारी शहर के दवा कारोबारियों को हुई तो उन्होंने यहां के प्रमुख डीलर और इस कंपनी से संपर्क साधा। दवां कंपनी के प्रतिनिधि ने हालांकि यह तर्क दिया कि जो चार बैच फेल हैं उनकी सप्लाई बरेली में नहीं हुई है। दूसरे शहरों में हुई थी, जिसे वापस लिया जा रहा है।
विज्ञापन

‘सेंट्रल ड्रग आर्गनाइजेशन स्टैंडर्ड कंट्रोलर से दवा के फेल बैच के बारे में ब्योरा मांगा गया है। बिना नंबरों के फेल दवा का पता करना मुश्किल है। बैच नंबर मिलते ही जिलों को निर्देश दे दिए जाएंगे।’ ऐके  मेहरोत्रा, ड्रग लाइसेंस एंड कंट्रोलिंग अथारिटी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें