फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Coffee Day: रिश्तों को प्रगाढ़ करती है कॉफी, थोड़ी-थोड़ी पिएं; जानिए क्या होते हैं लाभ

Sun, 01 Oct 2023 01:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

कॉफी पीने के कई फायदे हैं। डायटीशियन मीना शर्मा के मुताबिक कॉफी एक बेहतर एंटी ऑक्सीडेंट है। इसमें मौजूद कैफीन मन को एकाग्र करने में मदद करता है।
विज्ञापन
कॉफी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉफी... रिश्तों को प्रगाढ़ करती है। इसमें मौजूद कैफीन शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। इससे याददाश्त भी तेज होती है। मनोविज्ञानी सुरभि श्रीवास्तव के मुताबिक साथ कॉफी पीने से रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन


एक-दूसरे के प्रति समझ बढ़ती है। रिश्तों में गर्माहट बनी रहती है। हालांकि, एक दिन में 100 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन हानिकारक भी हो सकता है। विश्व कॉफी दिवस पर हम आपको इसके विभिन्न स्वरूपों से परिचित कराते हैं।

ये भी पढ़ें- दर्द एक जैसा, कहानी अलग-अलग: जिनसे थी सहारे की आस, वही छोड़ गए उदास; रुला देगी बेघर बुजुर्गों की आपबीती
विज्ञापन


कैपचिनो
आमतौर पर क्लब या रेस्त्रां में मिलने वाली झागयुक्त कॉफी कैपचिनो होती है। इसे घर में भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए झाग वाले उबले हुए दूध का प्रयोग किया जाता है। इसे आकर्षक लुक देने के लिए झाग और कॉफी पाउडर का प्रयोग किया जाता है।   

एस्प्रेसो
आम भाषा में एस्प्रेसो को ही ब्लैक कॉफी कहा जाता है। यह काफी हार्ड होती है। इसे गर्म पानी में कॉफी पाउडर को मिलाकर बनाया जाता है। आप चाहें तो इसमें शुगर मिला सकते हैं। अगर हेल्थ कॉन्शियस हैं तो ब्लैक कॉफी में शहद का प्रयोग बेहतर होगा। 

लाते
यह कैपचिनो और एस्प्रेसो का मिलाजुला रूप है। इसे तैयार करने का तरीका भी सामान्य है। एस्प्रेसो यानी ब्लैक कॉफी में ऊपर से उबला हुआ दूध डालकर इसे तैयार किया जाता है। 

कोल्ड कॉफी
यह हेल्दी सॉफ्ट ड्रिंक है। दो चम्मच पानी में कॉफी और शुगर को मिक्स करके ऊपर से आइस क्यूब्स डाले जाते हैं। आइस क्यूब्स के ऊपर झाग वाला दूध डालकर इसे तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

कॉफी पीने के लाभ
डायटीशियन मीना शर्मा के मुताबिक कॉफी एक बेहतर एंटी ऑक्सीडेंट है। इसमें मौजूद कैफीन मन को एकाग्र करने में मदद करता है। यह शरीर से अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करता है।  कॉफी का नियमित सेवन पित्त, पथरी, कैंसर आदि रोगों के जोखिम को कम करता है। मधुमेह और अल्जाइमर के रोगियों को भी इसका सेवन करना चाहिए। 

ये सावधानियां जरूरी
- कॉफी में चीनी का ज्यादा प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। 
- सोने से पहले कॉफी न पिएं।  
- गर्भावस्था में कॉफी का सेवन हानिकारक है। 
- अधिक सेवन से व्यग्रता व पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें