महिला एलटी ने दी तहरीर, जांच शुरू
बुधवार को हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ महिला एलटी ने थाने पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इधर, तीन सौ बेड अस्पताल के सीएमएस एसीएमओ डॉ. भानु प्रकाश ने बुधवार सुबह मामले की जानकारी होने की बात कही।
उपस्थित होने पर भी करता था गैरहाजिर
महिला एलटी का आरोप है कि डॉक्टर डयूटी पर रहने के दौरान भी उनकी अनुपस्थिति लगा देता था। चार जुलाई को उसने छेड़खानी की। वह किसी तरह खुद को बचाकर भाग निकली। नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। काफी दिनों से डॉक्टर उसे तरह-तरह से परेशान कर रहा था।