फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामायण वाटिका में लगेगी 52 फुट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा, सीएम योगी ने रखी आधारशिला

Thu, 11 Jan 2024 11:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रामगंगा नगर योजना में बनाई जा रही रामायण वाटिका का निरीक्षण किया। यहां हनुमान जी नौ फीट की मूर्ति का अनावरण किया। रामायण वाटिका में श्रीराम की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।  
 
विज्ञापन
सीएम योगी ने हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से रामायण वाटिका तैयार की जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी आधारशिला रखी। साथ ही वाटिका में लगी हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण भी किया। बीडीए के अनुसार वनगमन के समय श्रीराम जिन-जिन स्थानों से होकर गए व जिन-जिन स्थानों पर उन्होंने विश्राम किया था, उन स्थलों पर जो वृक्ष मौजूद थे, उन्हें वाटिका में रोपित किया जाएगा। 

विज्ञापन


रामायण वाटिका में श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का विस्तृत विवरण व उनसे संबंधित मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसमें चित्रकूट, दंडकारण्य, पंचवटी, शबरी आश्रम, किष्किंधा, अशोक वाटिका, पंपा सरोवर आदि की संकल्पना को विकसित किया जा रहा है। सरोवर में भगवान राम की 52 फुट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित होगी। दीवारों पर श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को पत्थरों पर उकेरा जाएगा। 

विज्ञापन


दशावतार स्तंभ का निर्माण होगा। इसमें भगवान विष्णु के समस्त अवतारों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, राज्यमंत्री अरुण कुमार, आईजी डॉ. राकेश सिंह, मेयर उमेश गौतम, सांसद संतोष गंगवार, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, डीएम रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों को मिली इंडोर स्टेडियम की सौगात
सीएम योगी ने बरेली के खिलाड़ियों को मिली इंडोर स्टेडियम की सौगात दी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इसे 10.23 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। खिलाड़ी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। इनडोर स्टेडियम में अब यहां जिमनास्टिक, वॉलीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन जैसे आयोजन हो सकेंगे।

इनडोर स्टेडियम में उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैडमिंटन में हाथ आजमाएं। स्टेडियम के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ बैडमिंटन खेलने के लिए एक खिलाड़ी को पहले से ही तैयार कर रखा था। मुख्यमंत्री जब खड़े हुए तब उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को बुला लिया। इसके बाद उन दोनों लोगों ने बैडमिंटन कोर्ट पर खेल का आनंद लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें