फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जला पूरा परिवार: बरेली में पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत, घटना पर सीएम योगी ने जताया दुख

Sun, 28 Jan 2024 04:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Barielly Fire Incident : बरेली के फरीदपुर में दिल झकझोर देने वाली घटना हुई है। मोहल्ला फर्रकपुर में पति-पत्नी और तीन बच्चों की  जिंदा जलकर मौत हो गई। दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
दंपती और बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर कस्बे में पति-पत्नी और उनकी तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ये सभी एक कमरे में सो रहे थे। रविवार तड़के जानकारी होने पर आईजी बरेली रेंज व एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन


फरीदपुर के मोहल्ला फर्रकपुर में अजय गुप्ता अपने परिवार के साथ एक मकान में किराये पर रहते थे। शनिवार रात सभी एक ही कमरे में सोए थे। तड़के पड़ोसियों ने कमरे से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि कमरे का दरवाजा बंद था, बाहर से ताला लगा हुआ था। अंदर से दरवाजा बंद करने के लिए कोई सिटकनी भी नहीं थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही किसी परिजन ने दरवाजा धक्का देकर खोल दिया था। कमरे के अंदर पांच लोगों के शव बुरी तरह जल चुके थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

संबंधित खबर- बरेली में जिंदा जला पूरा परिवार: मृतकों में दंपती और तीन बच्चे, कमरे में बाहर से लगा था ताला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। जिस कमरे में लाशें मिलीं, उसका दरवाजा बाहर बंद कर ताला लगाया गया था। इतनी दर्दनाक घटना होने के बावजूद मोहल्ले में किसी ने चीखें तक नहीं सुनी, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि बहुत की दुखद घटना हुई है। घर में आग कैसे लगी है, हर पहलू पर जांच कराई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें