पत्नी ने धमकी दी थी कि दोबारा मेरे मायके आया तो बहुत बुरा हाल करूंगी। इस कारण विनय अवसाद में आ गया। महिला और उसका भाई धमकी देते थे और आत्महत्या के लिए उकसाते थे। इससे परेशान होकर विनय ने पिछले साल जून में खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। भगवानदास ने बताया कि कई बार पुलिस से इसकी शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।