इस घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। जिस कमरे में लाशें मिलीं, उसका दरवाजा बाहर बंद कर ताला लगाया गया था। इतनी दर्दनाक घटना होने के बावजूद मोहल्ले में किसी ने चीखें तक नहीं सुनी, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि बहुत की दुखद घटना हुई है। घर में आग कैसे लगी है, हर पहलू पर जांच कराई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।