सीएम की जनसभा में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
चीनी मिल लगवाने की मांग
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि 2017 से पहले शाम पांच बजे के बाद घरों से बाहर कोई नहीं होता था, लेकिन अब लोग रात के 12 बजे तक घरों से बाहर रहते हैं। उन्हें किसी बात की कोई चिंता नहीं होती है। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से अपनी विधानसभा में युवाओं के लिए स्टेडियम लगवाने की मांग की। इसके साथ-साथ गन्ना किसानों को सहुलियत प्रदान करने के लिए क्षेत्र में एक चीनी मिल लगवाने की मांग की। साथ ही कहा कि दातागंज में एक बाइपास का निर्माण होना है, जो चार साल से पाइप लाइन में है, उन्होंने उसको बनवाने की मांग की।
डहरपुर से सैंजनी तक लगा रहा जाम
कार्यक्रम में पहुंचने के लिए लोग सुबह से ही सैंजनी के लिए निकल पड़े थे। वाहनों की संख्या अधिक होने पर दातागंज के डहरपुर में जाम लग गया। जो सैजनी तक लगा रहा। करीब पांच किलोमीटर लगे जाम को खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालत यह रही कि लोगों को पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 40 मिनट लग गए। इससे कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के साथ अधिकारियों को भी काफी परेशानी हुई।