फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Accident: कार में जिंदा जले आठ लोग, हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा दुख

Sun, 10 Dec 2023 12:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली-नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात हुए भीषण हादसे में कार सवार आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। डंपर से टकराने के बाद कार में आग लग गई थी। 
विज्ञापन
बरेली सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली-नैनीताल हाईवे पर सड़क दर्घटना में हुई आठ लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत जनों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन


बरेली के भोजीपुरा में नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात हुए भीषण हादसे में कार सवार आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। ये लोग बरेली में शादी समारोह में शामिल होने के बाद बहेड़ी के गांव जाम शुमाली जा रहे थे। 

जिंदा जले 8 बराती: डंपर से टकराने के बाद फंसा सेंट्रल लॉक, आग बुझी तो राख हो गए थे शरीर; टुकड़ों में निकाले शव
विज्ञापन


भोजीपुरा क्षेत्र में हाईवे पर टायर फटने से कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में पहुंच गई, उसी वक्त बहेड़ी की तरफ से आ रहे डंपर से कार टकरा गई। टक्कर होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। कार में सवार सभी आठ लोग जिंदा जल गए।

विज्ञापन

रात में ही मौके पहुंचे पुलिस अफसर 
रात एक बजे आईजी डॉ. राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान के लिए उन्होंने पुलिस टीम जाम गांव भेजी। दूसरी टीम फहम लॉन पहुंची। इसके बाद मृतकों की पहचान हो सकी। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जांच व कार्रवाई की बात कही है। 

हादसे में इनकी हुई मौत 
कार चालक फुरकान पुत्र भूरे निवासी मितापुर जागीर
मोहम्मद आरिफ पुत्र अमीर अहमद
मोहम्मद अय्यूब पुत्र मोहम्मद यूनिस
बाबू पुत्र प्यारे
मोहम्मद आलिम पुत्र जाहिद अली
मोहम्मद आसिफ पुत्र शमीम अहमद
मोहम्मद आसिफ पुत्र छोटे मुन्ने
मोहम्मद शादाब पुत्र अब्दुल माजिद
सात लोग गांव जाम शुमाली के रहने वाले थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें