फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएम खोलेंगे विकास और रोजगार की संभावनाओं के द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छह अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में विकास और रोजगार को रफ्तार देंगे। करीब 336 करोड़ से सड़कों और 61 करोड़ के पर्यटन से जुड़े कार्यों का वह शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से 22.80 अरब के 588 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

शहर के सभी सात नाथ मंदिरों को आपस में जोड़ने के लिए नाथ कॉरिडोर का काम चल रहा है। कॉरिडोर के विकसित होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। होटल, रिसॉर्ट, योग केंद्र, मल्टीलेवल पार्किंग और पब्लिक म्यूजियम जैसी सुविधाएं सृजित होंगी। इससे शहर अलग ही रंग-रूप में दिखने लगेगा। वहीं, दूसरी तरफ 129 करोड़ से बने यूनानी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू होने से रोगियों का इलाज आसान होगा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के संसाधन भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ऐसी ही परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
सीएम के आगमन को लेकर बरेली कॉलेज मैदान पर तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारी लोकार्पण एवं शिलान्यास वाले कार्यों की रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इन्हें मुख्यमंत्री स्वीकृति पत्रचेक बांटेंगे। जनसभा स्थल पर प्रदर्शनी भी लगनी है। इसमें स्वरोजगार और नाथ कॉरिडोर की भी झलक दिखेगी। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, एक हजार करोड़ के 386 कार्यों का शिलान्यास होगा। इसी तरह 1260 करोड़ रुपये की लागत वाले 220 कार्यों का लोकार्पण प्रस्तावित है। संवाद
विज्ञापन





शिलान्यास के लिए प्रस्तावित पीडब्ल्यूडी के काम
198.69 करोड़ : उदयपुर मंडी से गणेशखेड़ा तक मार्ग बनेगा।

137.38 करोड़ : कनगवां से शाहबाद तक संपर्क मार्ग बनेगा।

-
पर्यटन विभाग की इन परियोजना का होगा लोकार्पण
1.51 करोड़ : तुलसीमठ मोहल्ला किला का विकास।

1.49 करोड़ : अहिच्छत्र, रामनगर/आगर सागर ताल जगन्नापुर का विकास।
3.33 करोड़ : अलखनाथ मंदिर मोहल्ला किला का विकास।

1.10 करोड़ : मीरगंज के ज्वालापुर गांव में प्राचीन शिव मंदिर का विकास।
1.23 करोड़ : बिथरी चैनपुर के भगवतीपुर गांव के ज्वाला देवी सिद्धपीठ प्राचीन मंदिर का विकास।

-



पर्यटन विभाग के इन कामों का होगा शिलान्यास

11.67 करोड़ : अलखनाथ मंदिर का होगा विकास।
9.71 करोड़ : तुलसी मठ मंदिर का विकास।

7.72 करोड़ : धोपेश्वरनाथ मंदिर का विकास।
6.56 करोड़ : त्रिवटीनाथ मंदिर का विकास।

5.52 करोड़ : वनखंडीनाथ मंदिर का विकास।
8.37 करोड़ : तपेश्वरनाथ मंदिर का विकास।

4.98 करोड़ : फोकस वॉल का निर्माण।
70.94 लाख : भोजीपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर का विकास।

-
4.02 करोड़ से विकसित होंगे कांवड़ स्थल
नाथ कॉरिडोर के पर्यटन विकास पर मुख्यमंत्री का फोकस है। यह सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके जरिये बरेली को टूरिज्म के नए हब के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इससे बड़े स्तर पर लोगों के लिए रोजगार सृजित होंगे। इसी क्रम में छह अगस्त को मुख्यमंत्री कांवड़ स्थलों के विकास के लिए 4.02 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास करेंगे।


विकसित होगा अहिच्छत्र दिगंबर जैन मंदिर
आंवला विधानसभा क्षेत्र में रामनगर स्थित अहिच्छत्र दिगंबर जैन मंदिर का पर्यटन विकास होगा। इस पर 1.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कामों का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें