फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहुभाषी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए बहुभाषी पाठ्यक्रमों (प्रमाणपत्र, डिप्लोमा और पीजी डिग्री) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तारीखें घोषित कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने 31 जुलाई तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण किया था वह चार, पांच व छह अगस्त तक काउंसलिंग के लिए उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं।विद्यार्थियों को सुबह 10:30 से शाम चार बजे के बीच भाषा विभाग में पहुंचना होगा।
विज्ञापन

समन्वयक डॉ. अनीता त्यागी के अनुसार काउंसलिंग के समय, उम्मीदवारों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी, सभी मूल मार्कशीट और प्रमाणपत्र, साथ ही उनकी दो-दो स्व-सत्यापित फोटो कॉपियां लानी होंगी। इसके साथ ही मूल जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र और आधार कार्ड, साथ ही इनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी लाना भी अनिवार्य है।
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए, नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र तीन साल से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो भी लाने होंगे। सभी प्रवेश उत्तर प्रदेश सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार होंगे। शुल्क के लिए, उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा।
विज्ञापन

प्रमाणपत्र और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क 8,850 रुपये है। पीजी डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए यह 8,050 रुपये है। शुल्क में ट्यूशन फीस, बीमा और 500 रुपये की वापसी योग्य सिक्योरिटी मनी शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें