फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक करोड़ का बजट मिला घर-घर पहुंचेगा साफ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। स्थानीय नगर पंचायत में आने वाले बरेली-पीलीभीत हाईवे के दो किलोमीटर क्षेत्र में जल्द ही पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे लोगों को पीने का पानी उपलब्ध होने लगेगा। इसके लिए शासन से एक करोड़ रुपये का बजट मिल गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, रिठौरा कस्बे के बरेली-पीलीभीत हाईवे के दो किमी क्षेत्र में सड़कें बनने की वजह से पाइपलाइन ध्वस्त हो गई थी। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। एक दशक तक कई बार कोशिश की गई, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। इस संबंध में रिठौरा नगर पंचायत की अध्यक्ष शकुंतला देवी ने बताया कि शासन से नई पाइपलाइन बिछाने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। शीघ्र ही नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू होगा। इसके अलावा विकास संबंधी कुछ अन्य काम भी इसी बजट से कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें