फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए ने शहर के 34 पेट्रोल पंपों को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शनिवार को अपने सीमा क्षेत्र में संचालित 34 पेट्रोल पंपों को नोटिस जारी किए हैं। सभी से मानचित्र मांगा है। सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद बीडीए ने पहली बार एक साथ इतने पेट्रोल पंपों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें कंपाउंडिंग न कराने पर पेट्रोल पंपों को ध्वस्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बगैर नक्शा पास कराए बनाए गए प्रतिष्ठान इन दिनों बीडीए के निशाने पर हैं। शनिवार को बीडीए ने अपने सीमा क्षेत्र में संचालित 34 पेट्रोल पंपों को एक साथ नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर मानचित्र दिखाने को कहा है। मानचित्र प्रस्तुत न कर पाने पर इन पेट्रोल पंपों को कंपाउंडिंग करानी होगी। बीडीए ने चेतावनी दी है कि कंपाउंडिंग न कराने वाले पेट्रोल पंपों पर बुलडोजर चलेगा। बीडीए पिछले दिनों करीब ढाई सौ बरातघरों को भी नोटिस जारी कर चुका है।
विकास प्राधिकरण सीमा क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पंपों का बगैर मानचित्र पास कराए निर्माण होने की शिकायत मिलने के बाद नोटिस जारी किए गए हैं। सभी से मानचित्र मांगे गए हैं और कंपाउंडिंग कराने को कहा गया है। कंपाउंडिंग न कराने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। - जोगिंदर सिंह, वीसी, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें