फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को गौकशी की घटनाएं रोकने और गुमशुदा की तलाश के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत।। आईजी बरेली रमित शर्मा ने रविवार को पीलीभीत का दौरा कर जिला पुलिस के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने जिले में गोकशी की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लूट की कुछ पुरानी घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर आईजी ने थानाध्यक्षों को चेतावनी दी है। आईजी ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पीलीभीत पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में पीलीभीत एसपी किरीट राठौर के साथ ही जिले के सभी सीओ और थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे। आईजी ने थानावार क्राइम ग्राफ और घटनाओं के खुलासों की समीक्षा की। जिले में गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने पर थानाध्यक्षों और अफसरों को चेतावनी दी और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार की एक भी शिकायत आती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले के कुछ थानों में लूट की घटनाएं बढ़ने पर उन्होंने थानाध्यक्षों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। आईजी ने निर्देश दिया कि जिले से अपहृत और लापता लोगों की तलाश के लिए 25 अगस्त तक अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें