फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाई तो एक करोड़ जुर्माना, पुलिस की मुनादी से सहमे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुनो..सुनो..सुनो। कोई भी अब पराली न जलाए। अगर कोई पराली जलाते पकड़ा गया तो पांच साल की कैद और एक करोड़ का जुर्माना होगा। शनिवार को जिले के तमाम गांवों में पुलिस ने यह मुनादी कराई। इसे लेकर किसानों में हड़कंप है। जिले में किसानों के खिलाफ पहले ही पराली जलाने के 10 मामले दर्ज हो चुका हैं।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पराली जलाने और अन्य किसी भी तरीके से वायु प्रदूषण फैलाने को लेकर कोर्ट और शासन गंभीर है। इसके लिए नई गाइडलाइन तय की गई है। इसमें एक करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है। इस बारे में पुलिस फिलहाल गांवों में जाकर मुनादी कराकर लोगों को जानकारी दे रही है। किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक करने के लिए तमाम उपाय भी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी किसी ने पराली जलाई तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें