फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलापीर चौराहे का नाम ‘अभिनंदन चौक’ रखने के पक्ष में पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेलापीर चौराहे का नाम विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के नाम पर ‘अभिनंदन चौक’ रखने की मांग जोर पकड़ने लगी है। पार्षद विकास शर्मा के प्रस्ताव के बाद एक्स सर्विसमेन वेलफेयर कोआर्डिनेशन कमेटी ने नगर आयुक्त को इसके समर्थन में पत्र भेजा है।
विज्ञापन

नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षद विकास शर्मा ने प्रस्ताव लगाकर डेलापीर चौराहे का नाम विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के नाम पर ‘अभिनंदन चौक’ रखने की मांग की है। वहीं पिछले साल पार्षद अवनेश कुमार बोर्ड की बैठक में इस चौराहे का नामकरण कर्पूरी ठाकुर के नाम पर करने का प्रस्ताव पास करा चुके हैं। ऐसे में बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर घमासान होना तय है। वहीं दूसरी ओर एक्स सर्विसमेन वेलफेयर कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जसवंत सिंह भाकुनी ने भी इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई इस प्रस्ताव का विरोध करता है तो वह भारतीय सेना का अपमान होगा। उन्होंने नगर आयुक्त से इस प्रस्ताव को पास कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें