बरेली। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शहरवासी सबसे बड़े सामूहिक राष्ट्रगान का हिस्सा बने। यह आयोजन बृहस्पतिवार को सुबह ठीक दस बजे शहर में 15 स्थानों पर हुआ। राष्ट्रभक्ति की धारा बही तो 52 सेकेंड के लिए पूरा शहर थम गया। एक सुर में सभी ने राष्ट्रगान गाया। गांधी उद्यान में हुए मुख्य आयोजन जिसमें केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम और कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने झंडा फहराया। भारत माता के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।
गांधी उद्यान में ध्वजारोहण से पूर्व विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अमर उजाला को इस आयोजन की बधाई दी। कहा- कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद आज स्वर्ग में सरदार पटेल की आत्मा भी खुश हो रही होगी। मेयर उमेश गौतम ने कहा कि अमर उजाला के अभिनव आयोजन को पूरा शहर याद रखेगा। इस अवसर पर उपसभापति अतुल कपूर, कन्हैया गुलाटी, कलीमुद्दीन समेत शहर के तमाम संगठनों के लोग मौजूद रहे।
कला के हुनरमंद
पेंटिंग कंपटीशन में आदित्य रहे प्रथम
देशभक्ति थीम पर आधारित पेंटिंग कंपटीशन का परिणाम भी घोषित किया गया। इसमें बेदी इंटरनेशनल के आदित्य सिंह प्रथम, एसआर इंटरनेशनल की मोनिका गंगवार द्वितीय और अंजली पटेल तृतीय रहीं। एसआर इंटरनेशनल के प्रत्यूष सिद्धू, पावनी श्रीवास्तव, कृष्णा, विद्या भवन पब्लिक स्कूल की कोमल गंगवार, बीबीएल पब्लिक स्कूल के यानिष्क गुप्ता, इशिता पाराशरी, गर्व कुमार सैनी, बेदी इंटरनेशनल की अंजली शर्मा, ओम और रिफा मलिक को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
इनका रहा सहयोग
आयोजन में प्रमुख सहयोगी उद्योग व्यापार मंडल के साथ श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट, रामा श्यामा पेपर मिल, विद्या भवन स्कूल, कोरल मोटर्स प्रा. लिमिटेड, ओमेगा क्लॉसेज, मस्कॉट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हार्टमन कॉलेज, आयुष्मान फर्टिलाइजर्स, पार्क एवेन्यू, परीक्षा गुरु, महावीर इंडस्ट्रीज, मेहता ट्रेडर्स, आरके इंडस्ट्रीज, एलआईसी, बैंक ऑफ बड़ौदा रहे।
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम पॉवर्ड बाई- कैनविज ग्रुप, मारिया फ्रोजन।
को पॉवर्ड बाई- मॉर्डन ज्वैलर्स, राजश्री ग्रुप, फ्यूचर ग्रुप, मनीलम डेकोरेटिव।
फोटोग्राफी पार्टनर- हायर क्लिक्स
आउटडोर पार्टनर- गजकेसरी
शहर में 15 स्थानों पर भव्य ध्वजारोण और सामूहिक राष्ट्रगान में व्यापार मंडल का विशेष सहयोग रहा। इसमें प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में राजेश जसोरिया, दुर्गेश खटवानी, त्रिलोकीनाथ, गुलशन सब्बरवाल, मनमोहन सब्बरवाल, शिरीष गुप्ता, राकेश बूबना, ओमकार लोधी आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। सजावट की प्रतिस्पर्धा में चौकी चौराहा प्रथम, श्यामगंज द्वितीय और पटेल चौक तृतीय स्थान पर रहे।
श्यामगंज : आयोजन के मुख्य अतिथि कर्नल ज्योतिज दास रहे। यहां प्रकाश आयलानी, शिरीष गुड्डा, सतीश शर्मा और चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
पटेल चौक : बैकमा एवं ज्वेलरी बॉक्स एसोसिएशन के संजीव चांदना, रविंद्र सिंह यादव, पप्पू तनेता, राजेश कटिहा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
चौकी चौराहा : बीज एवं कीटनाशक एसोसिएशन के अनूप अग्रवाल, देवेंद्र नाथ, प्रेमशंकर गुप्ता आदि के तत्वावधान में आयोजन हुआ।
बदायूं रोड : यहां हुए आयोजन में सुभाषनगर व्यापार मंडल के रवि अरोड़ा, सौरभ श्रीवास्तव, श्यामदीप सक्सेना, गुरुदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
मढ़ीनाथ : मढ़ीनाथ व्यापार मंडल इकाई के नरोत्तम आर्य, मथुरा प्रसाद, कमल सक्सेना के सहयोग से यहां आयोजन संपन्न हुआ।
सीबीगंज : यहां पर हुए सामूहिक राष्ट्रगान आयोजन में सीबीगंज व्यापार मंडल सचिव रचित गुप्ता, राजू गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
साहूकारा : किला व्यापार मंडल के सहयोग से हुए आयोजन में विपिन गुप्ता, पन्नीलाल गुप्ता, कृष्ण गोपाल, राजा चांदी वाले आदि मौजूद रहे।
कोहाड़ापीर : बरेली न्यू केमिस्ट एसोसिएशन के योगेंद्र अग्रवाल, सतीश सेठी, विजय मूलचंदानी, देवराज चंदोक आदि मौजूद रहे।
धर्मकांटा : प्रेमनगर में धर्मकांटा चौराहे पर भाजपा नेता गुलशन आनंद, अवधेश अग्रवाल डब्बू, कैलाश मित्त, रामदयाल मोहता शामिल हुए।
डीडीपुरम, शहीद चौक : समाजसेवी अश्वनी ओबराय ने ध्वजारोहण किया। विपिन कोहली, विकास नागपाल, विजय सक्सेना मौजूद रहे।
पीलीभीत बाईपास : यहां हुए आयोजन में व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई के पंकज अग्रवाल, शिवशंकर तायल, दीपचंद अग्रवाल मौजूद रहे।
सैलानी : पुराना शहर में हुए आयोजन में इंस्पेक्टर बारादरी राहुल सिंह ने झंडा फहराया। सैयद मोहसिन आलम, हाजी राकिब, शैंकी मौजूद रहे।
कैंट : सदर बाजार में हुए सामूहिक राष्ट्रगान में युवा जिला इकाई के कोषाध्यक्ष धीरज सूरी, सुधीर मेहता, संजीव गेरा आदि का सहयोग रहा।
कुतुबखाना : घंटाघर पर राजकुमार अग्रवाल सराफ ने ध्वजारोण किया। दर्शनलाल भाटिया, गुरु सरन सिंह, आशीष मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।