फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसे के बहाने बरेली में बंद कर दीं सिटी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कानपुर में ई-बस से हुए हादसे के बहाने बरेली में चल रही सभी छह ई-बसों का संचालन पांच दिन से बंद कर दिया गया है। हालांकि सिटी सेवा की शुरुआत के बाद से ही ये बसें लगातार घाटे में चल रही थीं। बार-बार यह सेवा बंद करने की भी बात उठ रही थी।
विज्ञापन

कानपुर में 31 जनवरी को ई-बस से बड़ा हादसा हुआ था। इसके 13 दिन बाद 12 फरवरी से बरेली में चल रही सभी छह ई-बसों को चलाना बंद कर दिया गया। सिटी बस स्टेशन के इंचार्ज राम रतन के मुताबिक ने कानपुर में हादसे के बाद पीएमआई कंपनी के एक अधिकारी के लिखित आदेश पर सिटी बसों का संचालन बंद किया गया है।
इस आदेश में कहा गया था कि कानपुर हादसे के बाद सिटी बसों के ड्राइवरों को कंपनी दोबारा ट्रेनिंग दे रही है। बता दें कि बरेली में सिटी बसों के घाटे में चलने की वजह से बार-बार उन्हें बंद कर देने की चर्चा पहले से ही हो रही थी।
विज्ञापन

कानपुर में हादसे के बाद सिर्फ तीन दिन बंद रही सेवा पर बरेली में पांच दिन से : कानपुर में जहां ई-बस से हादसा हुआ वहां सिर्फ तीन दिन ही ई बसों का संचालन बंद रहा। कानपुर के कमिश्नर ने ई बसों की फिटनेस चेक करने के साथ ड्राइवरों को ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया। तीन दिन बाद वहां बसों का संचालन फिर शुरू हो गया लेकिन बरेली में ड्राइवरों की ट्रेनिंग और स्क्रीनिंग के नाम पर पांच दिनों से सिटी बसें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें