फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया टैक्स न देने पर कपड़ा शोरूम और एक प्रिंटिंग प्रेस सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चुनाव संपन्न होते ही नगर निगम की टीम ने बकाया टैक्स वसूली के लिए अभियान फिर शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को टीम ने बकाया टैक्स अदा न करने पर कपड़ा शोरूम और एक प्रिंटिंग प्रेस सील कर दी। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया। इसे लेकर टीम से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कर निर्धारण टीम ने बकाया टैक्स वसूली अभियान चलाया। कर निर्धारण अधिकारी ललितेश सक्सेना ने बताया कि शाहदाना कॉलोनी स्थित प्रिंटिंग प्रेस पर 11.52 लाख का बकाया था। इसे सील कर दिया गया। इसके अलावा एक कपड़ा शोरूम को 5.10 लाख का बकाया हाउसटैक्स जमा न करने पर सील किया गया। इस दौरान बकाएदारों ने विरोध किया तो टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। इस पर उन्हें बताया गया कि पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। इस दौरान कुछ बकाएदारों से वसूली भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें