फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्चों ने पड़ोसी की छत से डॉ. आंबेडकर का झंडा उतारकर जलाया

Wed, 15 Apr 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया/रामनगर। गांव जंगबाजपुर में आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को बच्चों ने छत पर लगा डॉ. आंबेडकर का झंडा उतारकर जला दिया। सूचना पर गई पुलिस ने एक आरोपी बच्चे और दूसरे आरोपी के दादा को हिरासत में लिया है। टीम देर शाम तक छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव जंगबाजपुर में प्रमोद सागर ने आंबेडकर जयंती पर अपनी छत पर डॉ. आंबेडकर का फोटो बना नीला झंडा लगाया। आरोप है कि पड़ोसी प्रजापति समाज के सात, आठ और 10 वर्षीय चार बच्चों ने दोपहर बाद झंडे को उतारकर नाली में फेंक दिया। बाद में नाली से निकालकर जला दिया। प्रमोद ने इसकी शिकायत सिरौली पुलिस से की। इससे गांव में तनाव हो गया।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी बच्चे और दूसरे आरोपी के उनके दादा को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव न बढ़े इसलिए हिरासत में लिए लोगों को थाने भेजा गया। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। परिजनों ने बच्चों को माफ करने के लिए कहा। इस घटना की जानकारी होने से भी इन्कार किया। पुलिस जांच में जुटी है कि छोटे बच्चों ने किसी के कहने पर तो झंडे उतारे और फिर जलाए। पुलिस और आरोपियों के परिजनों की वार्ता के बाद मामला शांत नजर आया।
विज्ञापन

सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि झंडा जलाने के मामले में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। नाबालिग आरोपी को बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वहां से जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। विनोद कुमार थाना प्रभारी सिरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें