फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाले में गिरने से बाइक सवार सफाई कर्मचारी की मौत, दावत से लौटते समय हुआ हादसा

Wed, 15 Apr 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा इलाके में बाइक सवार सफाई कर्मचारी नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम अंबरपुर गांव में हुआ। 
विज्ञापन
सुमित का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा इलाके में सहकर्मी के घर दावत खाकर लौट रहे बाइक सवार मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारी सुमित (41) की बाइक सोमवार शाम नाले में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


घटना अंबरपुर में हुई। उप निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के गांव भैंसोड़ी निवासी सुमित भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी थे। वह सहकर्मी भोजीपुरा थाने के गांव खितौसा निवासी राजकुमार के घर पर सोमवार शाम दावत खाने गए थे। मेडिकल कॉलेज स्थित आवास आने के दौरान गांव अंबरपुर में सुमित की बाइक असंतुलित होकर नाले में गिर गई। 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुमित को नाले से निकलवाया। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। सुमित की मौत से उनकी पत्नी शिवानी, चचेरी बहन प्रिया और चार छोटे-छोटे बच्चे रो-रोकर बेहाल था। एसआई सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें