फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क निर्माण में देरी के सवाल पर भड़के मुख्य अभियंता, फाइल फेंकी, पार्षदों से अभद्रता का आरोप

Mon, 22 Jan 2024 03:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पार्षदों ने नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कार्यवाहक मुख्य अभियंता से उनके कार्यालय में सड़कों के निर्माण में हो रही देरी पर सवाल पूछा तो वह भड़क गए। उन्होंने फाइल फेंक दी। 
विज्ञापन
बरेली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सड़कों को बनने में हो रही देरी के सवाल पर नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता और पार्षदों के बीच भिड़ंत का मामला सामने आया है। कंजादासपुर और परतापुर चौधरी के पार्षदों ने आरोप लगाया है कि शनिवार को उन्होंने कार्यवाहक मुख्य अभियंता से उनके कार्यालय में सड़कों के निर्माण में हो रही देरी पर सवाल पूछा तो वह भड़क गए। कार्यवाहक मुख्य अभियंता ने फाइल पटक दी और बोले कि काम करने लायक माहौल नहीं। हर कोई मुंह उठाकर चला आता है।

विज्ञापन


पार्षदों ने सवाल पूछा कि अपने काम की जानकारी लेने आपके पास न आएं तो कहां जाएं? इस पर नोकझोंक हुई। बहस बढ़ने पर पार्षदों ने मोबाइल फोन के कैमरे की रिकार्डिंग ऑन की तो मुख्य अभियंता नरम पड़ गए और बोले कि काम होंगे। प्रक्रिया चल रही है। हालांकि कार्यवाहक मुख्य अभियंता दिलीप कुमार शुक्ला ने आरोपों को नकारा है। उनके अनुसार अभद्रता का आरोप सही नहीं है। सड़कों का निर्माण होगा।

जमीन के पट्टे होंगे निरस्त: चकबंदी विभाग के नोटिस ने उड़ाई 553 किसानों की नींद, कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार
विज्ञापन


वार्ड संख्या 19 कंजादासपुर के पार्षद अरब सिंह यादव व वार्ड 34 परतापुर चौधरी के पार्षद कामिल हुसैन के अनुसार शनिवार को दोपहर वे लोग निर्माण विभाग में प्रभारी मुख्य अभियंता से मिलकर बात करने गए थे। पार्षद कामिल हुसैन ने बताया कि मुख्य अभियंता के व्यवहार व पूरे घटनाक्रम की जानकारी महापौर उमेश गौतम और उप सभापति सर्वेश रस्तोगी को दे दी गई है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद ये मुद्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन

कार्यकारिणी में निर्माण विभाग की हुई थी किरकिरी
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को निर्माण विभाग की फजीहत हुई थी। उस समय महापौर ने कहा था कि सड़कों का निर्माण पूरा कराएं। ठेकेदारों के बकाया भुगतान दिलाएं। देरी न होने पाए लेकिन इसके बाद भी सुधार नहीं है। पार्षदों का आरोप है कि निर्माण विभाग में सड़कों की पत्रावली नहीं मिल रहीं। टेंडर हो गए पर सड़कें नहीं बनीं। महापौर के सामने पार्षद ये मुद्दे उठा चुके हैं।

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि पार्षदों के साथ अभद्रता संबंधी आरोप पर अभी मुझसे कोई शिकायत नहीं की गई है। हम लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी में लगे हैं। शिकायत आती है तो देखा जाएगा।

मेयर उमेश गौतम ने कहा कि मुझे सूचना दी गई है कि पार्षद सड़कों के विषय में जानकारी लेने गए थे और उनके साथ प्रभारी मुख्य अभियंता ने अभद्रता की है। इस मामले में दोनों पक्ष को बैठाकर बात करेंगे।

प्रभारी मुख्य अभियंता दिलीप कुमार शुक्ला ने कहा कि पार्षद जैसा कह रहे हैं, वैसी कोई बात नहीं है। अभद्रता का आरोप सही नहीं है। मैं तो कह रहा हूं कि सड़कों का काम होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें