कार्यकारिणी में निर्माण विभाग की हुई थी किरकिरी
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को निर्माण विभाग की फजीहत हुई थी। उस समय महापौर ने कहा था कि सड़कों का निर्माण पूरा कराएं। ठेकेदारों के बकाया भुगतान दिलाएं। देरी न होने पाए लेकिन इसके बाद भी सुधार नहीं है। पार्षदों का आरोप है कि निर्माण विभाग में सड़कों की पत्रावली नहीं मिल रहीं। टेंडर हो गए पर सड़कें नहीं बनीं। महापौर के सामने पार्षद ये मुद्दे उठा चुके हैं।
नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि पार्षदों के साथ अभद्रता संबंधी आरोप पर अभी मुझसे कोई शिकायत नहीं की गई है। हम लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी में लगे हैं। शिकायत आती है तो देखा जाएगा।
मेयर उमेश गौतम ने कहा कि मुझे सूचना दी गई है कि पार्षद सड़कों के विषय में जानकारी लेने गए थे और उनके साथ प्रभारी मुख्य अभियंता ने अभद्रता की है। इस मामले में दोनों पक्ष को बैठाकर बात करेंगे।
प्रभारी मुख्य अभियंता दिलीप कुमार शुक्ला ने कहा कि पार्षद जैसा कह रहे हैं, वैसी कोई बात नहीं है। अभद्रता का आरोप सही नहीं है। मैं तो कह रहा हूं कि सड़कों का काम होगा।