फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पर सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटी का विज्ञापन डालकर की ठगी

विज्ञापन
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
85 हजार की स्कूटी 55 हजार में देने का वादा करके ठगे 50 हजार
विज्ञापन

बरेली। भोजीपुरा के गांव न्योधना में रहने वाले संजीव मिश्र से साइबर ठगों ने सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटी बेचने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने बुधवार को मामले की शिकायत एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से की। एसएसपी ने साइबर सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
संजीव ने बताया कि उन्होंने गूगल पर ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटी का विज्ञापन देखा था। स्कूटी की कीमत 85 हजार रुपये थी और उसे ऑफर के तहत 55 हजार रुपये में देने की बात कही गई थी। इस पर उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल की तो बताया गया कि इस समय नवंबर ऑफर चल रहा है, इसके तहत 30 हजार रुपये की छूट देकर 55 हजार रुपये में स्कूटी मिल जाएगी। मगर यह स्कूटी बाजार में उपलब्ध नहीं है। इसके लिए ऑनलाइन ऑर्डर देकर ऑनलाइन ही भुगतान करना होगा। स्कूटी घर के पते पर भेज दी जाएगी। बातचीत के बाद उन्हें भुगतान के लिए एक बैंक खाते की जानकारी भेजी गई, उस पेपर पर ओला का लोगो और स्कूटी का फोटो भी बना था। पहली बार में उनसे 24 हजार 999 रुपये जमा कराए गए। इसके बाद 22 नवंबर को एक अन्य खाते का नंबर देकर 25 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बाद उनसे 50 हजार रुपये और जमा करने को कहा गया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में रुपये लौटाने का दिया झांसा
संजीव ने बताया कि ठग अब भी उनके पास फोन कर रहे हैं और कहते हैं कि पूरे रुपये जमा करने के बाद छूट के 30 हजार रुपये उनके अकाउंट में वापस कर दिए जाएंगे। उन्होंने बैंक से जब इन खातों की जानकारी निकलवाई तो दोनों नागपुर, महाराष्ट्र के सामने आए। बैंक से उन्होंने खाते फ्रीज करने का भी निवेदन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें