बरेली के जोगी नवादा निवासी भाजपा नेता प्रतेश पांडेय का व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो लगाकर शातिरों ने उनके परिचितों को मेसेज भेजकर रुपये मांगे गए। प्रतेश के व्यापारी मित्र आदेश पांडेय को झांसे में लेकर अस्सी हजार रुपये ठग लिए गए। मामले में एसपी क्राइम से शिकायत की गई है।
प्रतेश ने बताया कि किसी ने उनके व्हाट्सएप से प्रोफाइल फोटो चुराकर नए नंबरों से लोगों को मेसेज भेजना शुरू किया है जो अभी तक चल रहा है। उनके मित्र बारादरी निवासी आदेश पांडेय से भी ऐसी ही मांग की गई। आदेश ने उनके धोखे में ठग को संबंधित बार कोड पर बीस हजार रुपये भेज दिए। बाद में ठग ने तीन और बार ट्रांजेक्शन करके उनके खाते से अस्सी हजार रुपये निकाल लिए हैं। ठग अब भी लोगों को मेसेज भेज रहा है।