फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2023: मौसी की जगह परीक्षा देते पकड़ी गई युवती, 'नाम' का उठाया फायदा, ऐसे खुली पोल

Tue, 21 Feb 2023 08:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

परीक्षा में पकड़ी गई सॉल्वर युवती और उसकी मौसी दोनों का नाम सीमा देवी है। इसका उसने फायदा उठाया। हिंदी की परीक्षा भी इसी युवती ने दी थी, लेकिन दूसरे पेपर में पकड़ी गई। इस मामले में डीआईओएस ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार की सुबह की पाली में पड़रिया तुला स्थित परीक्षा केंद्र केयू कन्या इंटर कॉलेज में डीआईओएस के सचल दल ने एक सॉल्वर को पकड़ा। सॉल्वर युवती रिश्ते में अपनी मौसी के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। इसके लिए आधार कार्ड उसके मौसा ने तैयार करवाकर दिया था। डीआईओएस ने सॉल्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह पहली पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान विषय का पेपर था। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल की सदस्य राजकीय हाईस्कूल पिपरी चौराहा की प्रधानाचार्य अंजू ने केएयू कन्या इंटर कॉलेज में एक युवती के संदिग्ध लगने जांच की तो वह सॉल्वर निकली। 

हिंदी का पेपर भी दिया था 

पेपर देने वाली युवती का नाम सीमा देवी पुत्री मनोहर लाल निवासी भदेड़ अपनी मौसी सीमा देवी पत्नी संतोष पुत्री मनोहर लाल के स्थान पर पेपर दे रही थी। डीआईओएस ने बताया कि हिंदी का पेपर भी इसी सॉल्वर ने दिया था। इसके लिए आधारकार्ड युवती के मौसा ने ही बनवाकर दिया था।

विज्ञापन

थाना भीरा के प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कुमार गौतम ने बताया कि मौसी के स्थान पर हाईस्कूल के गृहविज्ञान विषय की परीक्षा दे रही सीमा देवी पुत्री मनोहर लाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

संदेह के घेरे में आए केंद्र व्यवस्थापक

डीआईओएस ने बताया कि रेग्युलर छात्रा की जगह पर किसी दूसरी युवती का परीक्षा में शामिल होने से केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका पर संदेह उत्पन्न हो रहा है। तलाशी, प्रवेशपत्र और आधार कार्ड का मिलान होने के बावजूद केंद्र के चेकिंग दस्ते की पकड़ में मामले का न आना विद्यालय स्टाफ की भूमिका पर सवाल खड़ा कर रहा है। 

संवेदनशील घोषित है परीक्षा केंद्र

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के सात विद्यालय संवेदनशील केंद्र घोषित है। इसमें पड़रिया तुला स्थित केयू कन्या इंटर कॉलेज शामिल है। इसके बावजूद विद्यालय के प्रधानाचार्य को ही केंद्र व्यवस्थापक बनाना भी लोगों के समझ से परे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें