फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवर बंद, काम पूरा होने के बाद शुरू होगा यातायात

विज्ञापन
अब काम पूरा होने के बाद ही दौड़ सकेंगे चौपुला पुल पर वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सेतु निगम ने बंद कराया यातायात, रंगाई-पुताई का काम अधूरा

बरेली। सेतु निगम ने शनिवार को चौपुला फ्लाईओवर से यातायात बंद करा दिया। अब इसे काम पूरा होेने के बाद ही शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को शहर के लोगों ने अधूरे चौपुला फ्लाईओवर पर ही चलना शुरू कर दिया था। जबकि फ्लाईओवर पर निर्माण काम अभी जारी है।
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवर पर लगभग काम पूरा हो चुका है। फ्लाईओवर की रेलिंग पर रंगाई काम अभी जारी है। पुलिस लाइन की तरफ हिस्से में सड़क का कुछ काम होना अभी बाकी है। अधूरे काम के बीच ही शुक्रवार को शहर के लोगों ने इस पर चलना शुरू कर दिया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार सुबह सेतु निगम ने फ्लाईओवर के तीनों ओर पत्थर रखाकर उसे बंद करा दिया है। सेतु निगम डीपीएम वीके सेन ने बताया कि काम पूरा होने के बाद ही अब इसे खोला जाएगा।

फ्लाईओवर की सड़क धंसने का खतरा

बरेली। चौपुला फ्लाईओवर पर सिटी स्टेशन की ओर चौपुला चौराहे की ओर आते समय फ्लाईओवर के बेस से पानी बाहर निकल रहा है। सड़क से करीब डेढ़ फीट ऊंचाई से लगातार पानी बाहर आ रहा है। माना जा रहा है फ्लाईओवर के नीचे पानी की कोई लाइन फट गई है। जानकारों के मुताबिक यदि पानी इसी तरह बहता रहा तो यहां की बालू निकल जाएगी और सड़क बैठ जाएगी। सेतु निगम डीपीएम ने बताया कि जानकारी में नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें