फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अतीक गैंग का नाम लेकर धमकाने के मामले में फहम लॉन मालिक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 17 Feb 2024 02:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के थाना बारादरी में फहम लॉन के मालिक आरिफ समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें रंगदारी और धमकाने का आरोप लगाया लगाया था। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट अदालत में दाखिल की है। चार्जशीट में आरिफ के बेटे का नाम निकालने के साथ रंगदारी मांगने की धारा भी हटा दी गई है। 
विज्ञापन
बारादरी थाने में दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में फहम लॉन के मालिक आरिफ सीलिंग की जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में फंसने के साथ ही पुराने एक मामले में भी फंस चुके हैं। बारादरी पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में आरिफ समेत पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल की है। हालांकि, पुलिस ने इसमें आरिफ के एक बेटे का नाम निकाल दिया। रंगदारी मांगने की धारा भी हटा दी। धमकी देने के मामले में चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई है।

विज्ञापन


सुभाषनगर के नेकपुर के रहने वाले काशीनाथ ने फहम लॉन के पास स्थित प्लॉट का सौदा नवादा शेखान के श्यामलाल से किया था। काशीनाथ का कहना है कि जब वह श्यामलाल के साथ प्लॉट में निर्माण कराने गए तो फहम लान के मालिक मोहम्मद आरिफ अपने साथियों के साथ वहां आ गए। 

Bareilly News: लगातार तीसरे दिन चला बीडीए का बुलडोजर, शाहजहांपुर रोड पर पांच अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
विज्ञापन


मामला तब चर्चा में आया जब आरिफ ने माफिया अतीक के भाई अशरफ के साले सद्दाम का नाम लेकर उन्हें धमकाना शुरू किया। इससे काशीनाथ भी सहम गए। काशीनाथ से प्लॉट पर काम करने के एवज में दस लाख रुपये मांगे गए।
विज्ञापन


काशीनाथ ने जब पुलिस से शिकायत की तो वह भी अतीक गैंग का नाम सुनकर सकते में आ गई। आईजी डॉ. राकेश कुमार के आदेश पर पुलिस ने आरिफ उसके तीनों बेटों फारिक, फाइक, फहम, मैनेजर और धमेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें